रामनगर में परिवहन विभाग का नया एआरटीओ कार्यालय बनकर तैयार हो गया है। करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए इस आधुनिक कार्यालय को कई सुविधाओं से लैस किया गया है। उम्मीद है कि अगस्त में शुभारंभ कर इसे नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा।
रामनगर में वर्ष 2018 से एआरटीओ कार्यालय शंकरपुर रोड स्थित किराए के भवन में संचालित हो रहा है। वर्ष 2021 में साढ़े सात करोड़ की लागत से सांवल्दे में नए भवन का कार्य शुरू किया गया था। अब यह बनकर तैयार हो गया है। इस कार्यालय में विभागीय कार्यों के संचालन के साथ ही वाहन स्वामियों और लाइसेंस बनवाने आने वाले लोगों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। आधुनिक व्यवस्थाओं से लैस कार्यालय शुरू होने के बाद लोगों को परिवहन संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। एआरटीओ प्रशासन सुरेंद्र सिंह कपकोटी ने बताया कि नए भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अगस्त में इसका विधिवत शुभारंभ होने की उम्मीद है।






