किशोरी से दुष्कर्म- रामनगर में नाबालिग से दुष्कर्म…15 साल की किशोरी गर्भवती,आरोपी हरीश सिंह को हुई जेल

रामनगर क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

रामनगर के निवासी के व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी 15 साल की बेटी के पेट में तेज दर्द हुआ। इस पर परिजन उसे रामनगर के सरकारी अस्पताल ले गए। यहां स्वास्थ्य परीक्षण में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। पूछने पर बेटी ने बताया कि हिम्मतपुर ब्लॉक निवासी 19 वर्षीय हरीश सिंह ने उसके साथ दोस्ती की। कुछ समय पूर्व वह उसे अपने किसी दोस्त के कमरे में उसे ले गया और वहां जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान है।

कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

और पढ़े  रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…