देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये दोनों पहल प्रदेश में सुशासन मजबूत करने और विकास को स्पष्ट दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी सरकार की सफलता केवल योजनाएं बनाने से नहीं, बल्कि उनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने से तय होती है। कई बार जानकारी के अभाव में पात्र लोग सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते। वहीं, एक ही जानकारी के लिए बार-बार दस्तावेज देने और अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

उन्होंने कहा कि देवभूमि परिवार पोर्टल के माध्यम से इन समस्याओं को कम करने का प्रयास किया जाएगा। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी और सेवाएं अधिक सरल, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनेंगी।

 

वहीं, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर प्रदेश के विकास के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

और पढ़े  देहरादून: 6 नवंबर को परेड ग्राउंड में जनसभा और धनतेरस पर बदलेगा ट्रैफिक प्लान, होंगे अलग-अलग रूट और पार्किंग
  • Related Posts

    देहरादून: डीजीपी से मिलीं जेनी, हरक सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, बेटे के डीएनए टेस्ट और CBI जांच की मांग

    जेनी उर्फ इंदिरा देवी ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने और मामले की सीबीआई…

    केदारनाथ: दिवाली पर भव्य सजा बाबा केदार का दरबार, 20 कुंतल फूलों से सजा धाम, भैरवनाथ मंदिर के कपाट हुए बंद

    दीपावली के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम को करीब 18 से 20 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। बाबा केदार के दरबार और मंदिर परिसर की भव्य सजावट श्रद्धालुओं…