देहरादून- कांवड़ मेले के लिए पहली बार 35 साइबर कमांडो तैनात, महाकुंभ-2027 की भी होगी तैयारी

Spread the love

कांवड़ मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने पहली बार 35 प्रशिक्षित साइबर कमांडो तैनात किए हैं। यह पहल न केवल कांवड़ मेले की साइबर सुरक्षा को मजबूत करेगी, बल्कि महाकुंभ-2027 के लिए तकनीक आधारित साइबर सुरक्षा मॉडल तैयार करने की दिशा में भी अहम कदम मानी जा रही है।

शुक्रवार को पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय में साइबर कमांडो की विशेष ब्रीफिंग आयोजित की गई। इसमें उन्हें साइबर अपराधों की रोकथाम, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, साइबर इंटेलिजेंस और रियल-टाइम रिस्पॉन्स को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। हरिद्वार में 31 साइबर कमांडो और उत्तराखंड के चार साइबर कमांडो कंट्रोल रूम, कांवड़ सेल पटेल भवन और आईटीडीए से जुड़े रहकर वर्चुअल दुनिया पर 24 घंटे नजर रखेंगे।

मेले के दौरान साइबर सिक्योरिटी यूनिट, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग यूनिट, साइबर इंटेलिजेंस यूनिट और इंसिडेंट रिस्पॉन्स यूनिट लगातार सक्रिय रहेंगी। ये टीमें सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फेक न्यूज, अफवाह, भ्रामक सामग्री और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले कंटेंट की पहचान कर तत्काल संबंधित एजेंसियों को सूचना देंगी।
इसके अलावा श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर होने वाली ऑनलाइन होटल और ट्रैवल बुकिंग ठगी, यूपीआई और क्यूआर कोड फ्रॉड, फिशिंग, फर्जी वेबसाइट, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य साइबर अपराधों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। साइबर हेल्पलाइन 1930 और एनसीआरपी पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों का तकनीकी विश्लेषण कर त्वरित कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने साइबर कमांडो से तकनीकी दक्षता का अधिकतम उपयोग करते हुए साइबर अपराधियों की पहचान, साइबर इंटेलिजेंस के प्रभावी विश्लेषण और रियल-टाइम सूचना साझा करने की व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। वहीं एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने आधुनिक तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर हर साइबर सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कांवड़ मेले के दौरान मिले अनुभव महाकुंभ-2027 की साइबर सुरक्षा रणनीति तैयार करने में महत्वपूर्ण आधार बनेंगे। कार्यक्रम में भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आईफोरसी) के निदेशक तरुण उप्पल, एएसपी लोकजीत सिंह, एएसपी शान्तनु पाराशर, सीओ ऋषि चमोला और आईटीडीए के महाप्रबंधक अनिल जोशी मौजूद रहे।

और पढ़े  शादी का झांसा देकर शोषण...फिर गर्भपात और जान की धमकी, महिला वकील ने सहकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप

Spread the love
  • Related Posts

    देवप्रयाग- दर्दनाक हादसा: कुंडाधार के समीप खाई में गिरी कार, रेसक्यू टीम ने 5 शव निकाले, घायल बच्चे को पहुंचाया अस्पताल

    Spread the love

    Spread the loveदेवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो…


    Spread the love

    हल्द्वानी- अधिवक्ता को डंडा मारने से नाराज साथियों का कोतवाली में प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के नैनीताल रोड स्थित अंबिका विहार में मकान का रिनोवेशन कार्य करा रहे अधिवक्ता पर डंडे से हमला कर दिया गया। इससे गुस्साए अधिवक्ता हल्द्वानी कोतवाली…


    Spread the love