देहरादून- दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर हादसा: डाटकाली टनल के पास खड़े कंटेनर से टकराया पिकअप वाहन, चालक समेत दो घायल

दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर डाटकाली टनल के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार पिकअप कंटेनर सड़क किनारे खड़े खराब कंटेनर से टकरा गया। हादसे में पिकअप में सवार चालक और उसका साथी वाहन में फंस गए। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने रेस्क्यू कर दोनों को बाहर निकाला और निजी वाहन से दून अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के कारण कुछ देर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को सूचना मिली कि डाटकाली टनल के पास सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में पीछे से पिकअप कंटेनर टकरा गया है और उसमें दो लोग फंसे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि कंटेनर खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। उसका चालक पुष्पम निवासी परतापुर, मेरठ वाहन में मौजूद था। इसी दौरान पीछे से आ रहा पिकअप कंटेनर अनियंत्रित होकर खड़े कंटेनर से जा भिड़ा।
पिकअप चला रहे कपिल निवासी गुरुग्राम और उसके साथ बैठे सतीश निवासी थाना बिहारीगढ़, सहारनपुर वाहन के केबिन में फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों, पुलिस टीम और एनएचएआई की क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में दोनों के पैरों में गंभीर चोटें आईं, हालांकि वे होश में थे और बातचीत कर रहे थे। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों घायलों को निजी वाहनों से दून अस्पताल पहुंचाया।

समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस
बताया गया कि 108 एंबुलेंस समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में पुलिस ने देरी न करते हुए निजी वाहन की व्यवस्था कर दोनों घायलों को उपचार के लिए दून अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को यातायात और सुरक्षा के मद्देनजर चौकी परिसर में खड़ा कराया।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश से मानसून की विदाई, मौसम हुआ सुहाना, अगले हफ्ते फिर बारिश और बर्फबारी के आसार
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…