सेना ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन,दुश्मन की चाल को किया नाकाम

जम्मू के खौड सेक्टर में भारतीय सेना ने सतर्कता दिखाते हुए एक संदिग्ध पाकिस्तानी निगरानी ड्रोन को मार गिराया। बताया जा रहा है कि यह ड्रोन इलाके में स्थित महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठानों के आसपास गतिविधि करता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद सेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे निष्क्रिय कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ड्रोन भारतीय सीमा क्षेत्र में निगरानी की कोशिश कर रहा था। सुरक्षाबलों ने खतरे को भांपते हुए ड्रोन को निशाना बनाया, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया।

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया। अब बरामद यूएवी की तकनीकी और फोरेंसिक जांच की जा रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि ड्रोन में किस तरह के उपकरण लगे थे, उसका संचालन कहां से किया जा रहा था और क्या इसके जरिए कोई संवेदनशील जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया था।
और पढ़े  हल्द्वानी: हकीम के पास इलाज कराने गई महिला की मौत, मालिश के दौरान पहलवान ने मोड़ी गर्दन, हुई मौत
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…