गुवाहाटी में 5 हत्याओं के आरोपी का एनकाउंटर,अस्पताल में तोड़ा दम

असम के शिवसागर में पुलिस फायरिंग की घटना में घनकांत गोगोई की मौत हो गई। उस पर गुवाहाटी में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या करने की घटना में शामिल होने का आरोप था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को ले जाने के दौरान यह घटना हुई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारी की पिस्तौल छीनने की कोशिश का आरोप
एसएसपी पापोरी चेतिया ने बताया कि शिवसागर पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में वांछित आरोपी को पुलिस वाहन से ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने शौच जाने की इच्छा जताई। इसके बाद पुलिस उसे वाहन से उतारकर एक स्थान पर ले गई।
एसएसपी के अनुसार, आरोपी एक प्रशिक्षित निशानेबाज था। उसने कथित तौर पर जांच अधिकारी की सर्विस पिस्तौल छीनने की कोशिश की। इस दौरान हाथापाई हुई और तीन गोलियां चलीं।
पुलिसकर्मी की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ आरोपी
पापोरी चेतिया ने बताया कि कथित हमले को रोकने के लिए एक पुलिसकर्मी को अपनी सर्विस पिस्तौल से जवाबी गोली चलानी पड़ी। इस दौरान आरोपी भी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
और पढ़े  विजय सरकार का बड़ा फैसला: डीए में तीन फीसदी की होगी बढ़ोतरी, 1800 NEET प्रदर्शनकारियों दर्ज केस होंगे वापस
  • Related Posts

    हिंसक प्रदर्शन से बिगड़े देश के हालात- ?बांग्लादेश में सड़कों पर क्यों उतरे कपड़ा मजदूर

    बांग्लादेश में कपड़ा फैक्ट्री के कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ढाका और आसपास के औद्योगिक इलाकों में प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पुलिस के साथ झड़पें हुई हैं। कई…

    राजस्थान- अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर धमाका, ATS और आईबी जांच में जुटीं

    राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर मंगलवार देर रात जोरदार धमाका हुआ। अनूपगढ़ कस्बे के पास 50 जीबी गांव के नजदीक हुए इस ब्लास्ट से रेलवे ट्रैक…