हल्द्वानी- कालाढूंगी के चड्ढा सीड फार्म के गोदाम में संदिग्ध हालत में लगी आग

कालाढूंगी के चकलुवा(विदरामपुर) में स्थित चड्ढा सीड फार्म के गोदाम में शुक्रवार शाम अचानक संदिग्ध हालत में आग लग गई। गोदाम में धुआं उठता देख मैनेजर ने मालिक को घटना की सूचना दी। देखते ही देखते आग पूरे गोदाम में फैलने लगी। सूचना पर ग्रामीण, फायर ब्रिगेड और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि शाम करीब सवा आठ बजे आग लगने की सूचना पर कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंची। रामनगर और हल्द्वानी से आई फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। गोदाम में  बिजली की सप्लाई बंद थी। कैमरे भी नहीं लगे हैं। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चड्ढा सीड फार्म के मालिक सुधीर चड्ढा ने बताया कि अकाउंट में काम करने वाले वर्कर ने उन्हें गोदाम में आग लगने की सूचना दी। गांव के लोगों को जैसे ही आग लगने की सूचना मिली लोग आग बुझाने आ पड़े। गोदाम में बिजली सप्लाई बंद थी। गोदाम के अंदर लीची और सब्जी का कोल्ड स्टोर था।
चड्ढा ने बताया कि गोदाम के भीतर हाल ही में लाई गई 15 से 20 लाख रुपए कीमत की खाद रखी हुई थी। जिसमें नुकसान हुआ है।आग बुझाने की  टीम में एसओ मुखानी सुशील कुमार जोशी सहित राजस्व विभाग की टीम मौके पर तैनात रही।
और पढ़े  चमोली: स्कूल जा रहे थे बच्चे, अचानक सामने आ धमका भालू, 2 शावक भी थे साथ, चिल्लाते हुए जान बचाकर दौड़े
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…