रुद्रप्रयाग – वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर महिला से 9.38 लाख की साइबर ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

र्क फ्रॉम होम के नाम पर ऑनलाइन कमाई और मोटे मुनाफे का झांसा देकर श्रीनगर की एक महिला से 9.38 लाख की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को श्रीनगर पुलिस ने तकनीकी जांच और सर्विलांस की मदद से राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, श्रीनगर निवासी महिला ने 13 जून 2025 को कोतवाली श्रीनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 6 मई 2025 को उनके व्हाट्सएप पर “वर्क फ्रॉम होम” के जरिए ऑनलाइन कार्य कर अच्छी कमाई का संदेश प्राप्त हुआ। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़कर विभिन्न ऑनलाइन टास्क दिए गए। आरोपियों ने निवेश करने पर करीब 30 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ का लालच दिया।
शुरुआती टास्क पूरे करने पर कुछ धनराशि वापस भी दी गई, जिससे उनका भरोसा बढ़ गया। बाद में अधिक मुनाफे का प्रलोभन देकर उनसे अलग-अलग माध्यमों से कुल 9,38,800 की ठगी कर ली गई।
शिकायत के आधार पर कोतवाली श्रीनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर व क्षेत्राधिकारी श्रीनगर तपेश कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कुलदीप नेगी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम  तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और सर्विलांस के आधार पर जांच करते हुए आरोपी की पहचान राजस्थान के बूंदी जिले के सीतापुर निवासी आयुष मेहरा (21) के रूप में की। पुलिस ने 1 जुलाई 2026 को राजस्थान के बूंदी से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया गया।

और पढ़े  देहरादून- प्रदेश में लखपति दीदी का आंकड़ा तीन लाख पार, इस वर्ष 1.12 लाख महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य

Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love