रुद्रप्रयाग- ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: बस और मैक्स की आमने-सामने से हुई भिड़ंत, मची चीख पुकार

षिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीनधारा के पास एक बस और मैक्स वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है।

बछेलीखाल चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बताया कि हरिद्वार से 25 सवारियों को लेकर एक बस जोशीमठ की ओर जा रही थी, तभी विपरीत दिशा से आठ यात्रियों को लेकर देहरादून की तरफ जा रही मैक्स से उसकी भिड़ंत हो गई।
टक्कर होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें अन्य वाहनों के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।

चौकी प्रभारी के अनुसार, हादसे के समय मैक्स वाहन में सवार कुछ लोग सो रहे थे, जिससे अचानक लगी टक्कर के कारण कुछ यात्रियों की मांसपेशियों में खिंचाव या बदन दर्द की शिकायत हो सकती है, लेकिन सभी सुरक्षित हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को भी सुचारू कराया।

और पढ़े  उत्तराखंड: पूर्व cm हरीश रावत के पीए रहे चंदन सिंह जीना के घर ED का छापा, मिला सोना और इम्पोर्टेड घड़ियां
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…