देहरादूनमंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार: जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में होंगे कई अहम खुलासे

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। आज दोपहर देहरादून पुलिस मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर कई अहम खुलासे करेगी। साहू के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बरेली और उत्तराखंड में करीब 50 मुकदमे दर्ज हैं। कई बार वह पहले भी जेल जा चुका है।

मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गत 15 अक्तूबर को कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि साहू पहले से शादीशुदा है। यह बात उसने शादी के वक्त छुपाई थी। इसके बाद से वह मंत्री रेखा आर्या को लगातार प्रताड़ित भी करता आ रहा था।

यही नहीं उसने धोखाधड़ी कर मंत्री रेखा आर्या को अपनी कंपनियों से बाहर भी कर दिया था। इसके लिए उसने उनके जाली हस्ताक्षर किए थे। इस प्राथमिकी की विवेचना के लिए एसपी देहात जया बलोनी की अध्यक्षता में एक एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने साहू के कई करीबियों से भी पूछताछ की। गिरधारी का आपराधिक इतिहास खंगाला गया तो पता चला कि उसके खिलाफ बरेली और अन्य जिलों में करीब 50 मुकदमें चल रहे हैं।

 

साहू की तलाश में कई दिनों तक उसके दर्जनों ठिकानों पर एसआईटी ने दबिश दी लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस बीच खबरें आई कि वह नेपाल भाग चुका है। इसके बाद पुलिस ने नेपाल की एजेंसियों से भी संपर्क साधे। अब सामने आई जानकारी के मुताबिक पुलिस ने साहू को यूपी के झांसी से गिरफ्तार किया है।

और पढ़े  हल्द्वानी- किशोरी से दुष्कर्म मामला: होटल त्रिशूल पर चला बुलडोजर, रसोई और स्टोर का हिस्सा ध्वस्त
  • Related Posts

    UP सरकार का आदेश जारी: पंचायतों का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाने का आदेश जारी

    उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव एक बार फिर टल गए हैं। योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने के लिए और बढ़ाने आदेश जारी किया है। इसके साथ ही…

    UP: सपा-कांग्रेस में सीटों को लेकर तकरार, केशव बोले- हमारे पास पर्याप्त वोट,अगली बैठक की तिथि तय नहीं

    सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस की तरफ से लगातार यह बात कही जा रही है कि उनकी अनदेखी हुई है। वहीं, केशव…