टिहरी- Mock Drill: घनसाली के जखन्याली में हुई मॉकड्रिल, बादल फटने से दो की मौत, 12 घायल

भिलंगना ब्लॉक के जखन्याली गांव में आपदा प्रबंधन को लेकर एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासन और विभिन्न विभागों ने मिलकर बादल फटने जैसी आपदा की स्थिति से निपटने का अभ्यास किया।

एसडीएम घनसाली मंजू राजपूत ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखना है। मॉकड्रिल के दौरान जखन्याली गांव में बादल फटने की घटना दिखाई गई, जिससे यातायात बाधित होने की स्थिति बनी।
इस दौरान दो लोगों की मौत और 12 लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई। जिसमें दो लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि कई पशु भी मलबे में दबने की सूचना मिली, जिन्हें एसडीआरएफ के जवानों द्वारा बाहर निकाला गया, जिसके बाद राहत एवं बचाव टीमों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया व गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया।

इस अभ्यास में पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन टीम सहित अन्य संबंधित विभागों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा के समय समन्वय, त्वरित कार्रवाई और संसाधनों के सही उपयोग का अभ्यास किया गया, जिससे भविष्य में किसी भी आपदा से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

और पढ़े  हरिद्वार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन पहुंचे डाम कोठी, कुंभ मेला कार्यों का करेंगे निरीक्षण
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…