वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार, गृह मंत्री शाह से सम्मानित

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार और कुमाऊं विवि के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागध्यक्ष व लेखक डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड राज्य गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान शिक्षा व पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दिया गया। गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रशस्ति पत्र और एक लाख की राशि प्रदान की।

डॉ. तिवारी को हाल में केंद्रीय गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की ओर से अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में उनकी पुस्तक ‘अतीत से वर्तमान तक : नैनीताल का सफर और गॉथिक राजभवन के निर्माण की अद्भुत गाथा’ के लिए प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव सम्मान प्रदान किया गया था। उन्होंने हिंदी लेखन, पत्रकारिता और हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए अमेरिका, हंगरी और मॉरीशस के भारतीय दूतावासों, थाईलैंड, सिंगापुर की प्रतिष्ठित संस्थाओं और विश्वविद्यालयों सहित देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थाओं की ओर से भी पुरस्कृत हो चुके हैं।
पत्रकारिता पर वे तीन पुस्तकें लिख चुके हैं, जिनमें एक का विमोचन मॉरीशस के राष्ट्रपति ने वहां के राष्ट्रपति भवन में किया था। उनके दो दर्जन शोध पत्रऔर एक हजार से ज्यादा लेख भी प्रकाशित हो चुके हैं। उन्हें उत्तराखंड रत्न, राज्य सूचना आयोग से आरटीआई अवार्ड, अंतरराष्ट्रीय भारत सम्मान अचीवर्स अवार्ड सहित अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं।
प्रदेश सरकार की ओर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल, साहित्य, कला, संस्कृति और सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम गौरवांवित करने वालों को राज्य के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाता है।
इस बार चिकित्सा क्षेत्र में पद्मश्री डॉ. जीवन सिंह तितियाल, खेल में भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट, एशियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में 60 किग्राभार वर्ग में देश के लिए रजत पदक जीतने वाली निकिता चंद, जापान में हुए एशियन गेम्स में बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीतने वाले कपिल पोखरिया, उद्यमी मनमोहन भारद्वाज, फिल्म जगत से हिमानी शिवपुरी, लोक जागर गायिका हेमा नेगी करासी, शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, सामाजिक क्षेत्र में अनीता थपलियाल शर्मा, पर्यावरण के क्षेत्र में सुरेश भाई और सामाजिक क्षेत्र में कार्य के लिए कश्मीर सिंह को सम्मानित किया गया।
और पढ़े  चमोली: माणा गांव के सामने पहाड़ी पर लगी आग, माता मूर्ति मंदिर के उठता दिखा धुआं, बुझाने में जुटी टीम
  • Related Posts

    चेतावनी: दिवाली पर पोटाश गन के इस्तेमाल से स्वास्थ्य को गंभीर खतरा, देश के अलग राज्यों से चौंकाने वाले आंकड़े

    दिवाली पर पटाखों के साथ पोटाश और कार्बाइड गन से जश्न जनजीवन खतरे में डाल सकता है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के नेत्र रोग और प्लास्टिक सर्जरी विभाग…

    देहरादून – हरक का भट्ट पर पलटवार: बोले- नंदप्रयाग घाट में लोगों ने क्यों पीटा था?, मैंने मुंह खोला तो पूरे चिट्ठे खोलूंगा

    कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने फिर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि बदरीनाथ विधानसभा सीट से…