राइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारतीय टीम में बदलाव! पाटीदार बाहर, इन्हें मिला मौका, रिंकू को मिली बड़ी जिम्मेदारी

राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत-ए टीम में बदलाव किया गया है। चोटों से जूझ रहे रजत पाटीदार ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को सूचित किया है कि वह फिलहाल 50 ओवर के प्रारूप में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहना चाहते हैं। इसके बाद उन्हें टूर्नामेंट के लिए भारत-ए टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह आयुष बदोनी को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, रिंकू सिंह को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

 

चोटों के चलते पाटीदार ने लिया फैसला
बीसीसीआई की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, रजत पाटीदार ने बोर्ड को बताया है कि वह अपनी मौजूदा चोटों से उबरने पर ध्यान दे रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने 50 ओवर के प्रारूप में चयन के लिए विचार नहीं किए जाने का अनुरोध किया है। उनके इस फैसले के बाद उन्हें एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत-ए टीम से वापस ले लिया गया। चयन समिति ने उनकी जगह आयुष बदोनी को टीम में शामिल किया है।

 

 

रिंकू सिंह को मिली उपकप्तानी की जिम्मेदारी
टीम में एक और बदलाव नेतृत्व से जुड़ा है। चयन समिति ने रिंकू सिंह को भारत-ए टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है। तिलक वर्मा पहले की तरह टीम की कप्तानी करेंगे। इस टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। टीम में दो विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र को जगह दी गई है।

 

 

राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत-ए की अपडेटेड टीम

और पढ़े  विराट का जन्मदिन आज: वनडे में शतकों का अर्धशतक बनाने से लेकर विश्व विजेता बनने तक

 

खिलाड़ी भूमिका
तिलक वर्मा कप्तान
रिंकू सिंह उपकप्तान
अभिषेक शर्मा बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाज
प्रभसिमरन सिंह विकेटकीपर
कुमार कुशाग्र विकेटकीपर
सूर्यांश शेडगे ऑलराउंडर
शाहबाज अहमद ऑलराउंडर
विप्रज निगम ऑलराउंडर
हर्ष दुबे ऑलराउंडर
तनुष कोटियन ऑलराउंडर
हर्षित राणा तेज गेंदबाज
प्रिंस यादव तेज गेंदबाज
अर्शद खान तेज गेंदबाज
आयुष बदोनी ऑलराउंडर

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में भारत-ए का शेड्यूल

तारीख मुकाबला समय (भारतीय समय) स्थान
20 नवंबर 2026 भारत-ए बनाम नेपाल दोपहर 3:30 बजे दोहा
22 नवंबर 2026 भारत-ए बनाम पाकिस्तान-ए दोपहर 3:30 बजे दोहा
24 नवंबर 2026 भारत-ए बनाम यूएई सुबह 11:30 बजे दोहा
  • Related Posts

    विराट का जन्मदिन आज: वनडे में शतकों का अर्धशतक बनाने से लेकर विश्व विजेता बनने तक

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। कोहली अब तक अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं और…

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुरू,भारत ने जीता टॉस

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है। टी20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया…