विराट का जन्मदिन आज: वनडे में शतकों का अर्धशतक बनाने से लेकर विश्व विजेता बनने तक

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। कोहली अब तक अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं और उनकी गिनती दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में होती है। कोहली 50 ओवर के प्रारूप में शतकों का अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने 2024 में अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था। इसके बाद उन्होंने टेस्ट प्रारूप को भी अलविदा कहा और वह अब बस वनडे में भी भारतीय जर्सी में नजर आते हैं।

 

सबसे तेजी से पूरे किए 15000 रन
कोहली के नाम वनडे में सबसे तेज 15000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड है। कोहली ने इसी साल ये मुकाम हासिल किया था। कोहली ऐसा करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। कोहली ने 303 पारियों में वनडे में 15000 रन पूरे किए थे। 

 

वनडे में जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक
कोहली के नाम वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। कोहली ने इस प्रारूप में अब तक 317 मैचों में 15000 से ज्यादा रन बनाए हैं। कोहली के नाम वनडे में 55 शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने इस मामले में भी सचिन को पीछे छोड़ा था जिन्होंने अपने करियर में वनडे में 49 शतक लगाए थे। कोहली दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने 50 ओवर के प्रारूप में 50 से ज्यादा शतक लगाए हैं। 

 

 

टी20 में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज
कोहली ने भले ही अंतरराष्ट्रीय टी20 को अलविदा कह दिया है, लेकिन वह इस प्रारूप में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। कोहली से आगे इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम हैं। कोहली के बल्ले से टी20 अंतरराष्ट्रीय में 38 अर्धशतक निकले हैं, जबकि बाबर के नाम 39 अर्धशतक हैं। 

और पढ़े  राइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारतीय टीम में बदलाव! पाटीदार बाहर, इन्हें मिला मौका, रिंकू को मिली बड़ी जिम्मेदारी

 

 

वनडे विश्व कप के पहले मैच में जड़ा था शतक
विराट कोहली ने साल 2011 में वनडे विश्व कप में डेब्यू किया था। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए उस मैच में कोहली ने शतक जड़ा था। अपने विश्व कप के पहले मैच में शतक ठोकने वाले वह पहले भारतीय बन गए थे। वहीं, कोहली के नाम वनडे में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ इस प्रारूप में 10-10 शतक लगाए हैं।   

 

 

बतौर कप्तान कैसा रहा रिकॉर्ड 
कोहली ने कप्तान के तौर पर भले ही कोई आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम नहीं की, लेकिन वह उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनके नाम कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड है। कोहली ने टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर कुल 213 मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाली है। उनकी कप्तानी में भारत ने विदेशों में टेस्ट सीरीज जीती और टीम को नई आक्रामकता दी।

 

 

विराट – सिर्फ खिलाड़ी नहीं, एक युग
विराट कोहली सिर्फ एक बल्लेबाज नहीं, बल्कि आधुनिक भारतीय क्रिकेट की पहचान हैं। उनकी फिटनेस, जुनून और निरंतरता ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाई दी है। चाहे रन बनाना हो या दबाव में खड़ा रहना, कोहली ने हर बार यह साबित किया कि वह विराट क्यों हैं।

  • Related Posts

    राइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारतीय टीम में बदलाव! पाटीदार बाहर, इन्हें मिला मौका, रिंकू को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत-ए टीम में बदलाव किया गया है। चोटों से जूझ रहे रजत पाटीदार ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को सूचित किया है कि…

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुरू,भारत ने जीता टॉस

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है। टी20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया…