देहरादून- कॉस्मेटिक की दुकान की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, एसटीएफ ने एक कारोबारी दबोचा

Spread the love

त्तराखंड एसटीएफ और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने हरिद्वार के कलियर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। कॉस्मेटिक की दुकान की आड़ में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले आरोपी अहतशाम उल हक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 3.9 किलोग्राम कोडीन सिरप और प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए हैं।

प्रारंभिक जांच में आरोपी का संबंध एसटीएफ द्वारा पूर्व में बरामद किए गए 18 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल के मामले से भी सामने आया है। मामले में अन्य तस्करों और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। एसटीएफ/एएनटीएफ की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर के साथ हरिद्वार के कलियर क्षेत्र में कई संदिग्ध स्थानों और गोदामों पर छापा मारा।

कार्रवाई के दौरान एहतिशाम कॉस्मेटिक जनरल स्टोर पर छापा मारकर संचालक अहतशाम उल हक, निवासी बुड्ढा हैदी, थाना पथरी, हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से वाणिज्यिक मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन सिरप और प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए।
वर्ष 2019 में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज हो चुके

पूछताछ के बाद एसटीएफ और ड्रग इंस्पेक्टर ने आरोपी से जुड़े अन्य संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी, जहां से प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुईं। जांच में सामने आया कि आरोपी इन दवाओं को बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर बेचकर अवैध मुनाफा कमा रहा था।

एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2019 में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज हो चुके हैं और वह पूर्व में भी नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है।

और पढ़े  नैनीताल- Road Accident: खुर्पाताल में खाई में गिरी गुजरात नंबर की थार, पांच युवक-युवतियां घायल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे से दूर रहें और किसी भी प्रकार की नशा तस्करी की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या एसटीएफ को दें। एसटीएफ के हेल्पलाइन नंबर 0135-2656202 और 9412029536 भी सार्वजनिक किए गए हैं। एसटीएफ अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और नशीली दवाओं की सप्लाई चेन की गहन जांच कर रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love