रुड़की- पहली बार छह लाख छात्रों को निशुल्क कॉपियों का उपहार, समग्र शिक्षा अभियान के तहत मिलेगा लाभ

नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ इस बार सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों के साथ कॉपियां भी मिलेंगी। निदेशालय स्तर से कॉपियां पहुंचनी शुरू हो गई हैं। ऐसे में बुधवार से स्कूल खुलने के साथ ही बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और बढ़ने वाली है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत हरिद्वार जिले के करीब छह लाख विद्यार्थियों को निशुल्क कॉपियों का वितरण किया जाएगा।

 

रुड़की स्थित हरिद्वार जिले के निशुल्क पाठ्य पुस्तक भंडारण एवं वितरण केंद्र पर कॉपियों की खेप पहुंचनी शुरू हो गई है। योजना के तहत कक्षा 1 और 2 के प्रत्येक छात्र को एक-एक कॉपी, कक्षा 3, 4 और 5 के विद्यार्थियों को तीन-तीन कॉपियां और कक्षा 6 से 12 तक के प्रत्येक छात्र को पांच-पांच कॉपियां निशुल्क प्रदान की जाएंगी। केंद्र के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कॉपियां पहुंचनी शुरू हो गईं हैं।

जिले में छह लाख छात्रों को इनका वितरण होगा। उम्मीद है एक माह के अंदर सभी छात्रों को निशुल्क कॉपियां उपलब्ध करा दी जाएंगी। ज्ञात हो कि दिसंबर 2025 में मुख्यमंत्री ने निशुल्क कॉपियां उपलब्ध कराने की घोषणा की थी लेकिन नया सत्र शुरू होने के बाद भी कॉपियां नहीं पहुंचीं थीं। हालांकि निशुल्क किताबों का सभी स्कूलों में शत प्रतिशत वितरण किया जा चुका है।

 

देरी की वजह भी हुई दूर

– सूत्रों के अनुसार, निदेशालय स्तर पर आठ जिलों के लिए पाठ्य पुस्तकों के ढुलान का टेंडर जारी किया गया था लेकिन उसमें कॉपियों के परिवहन का उल्लेख नहीं था। इसी कारण कॉपियों का वितरण शुरू नहीं हो पाया था। बाद में निदेशालय ने टेंडर लेने वाली कंपनी को ही कॉपियों के परिवहन और आपूर्ति की जिम्मेदारी सौंप दी। इसके बाद अब कॉपियां जिलों में पहुंचनी शुरू हो गई हैं।

और पढ़े  हैवानियत: किशोर ने पहले दिखाई अश्लील फिल्म, फिर छह साल की मासूम से किया दुष्कर्म
  • Related Posts

    देहरादून: डीजीपी से मिलीं जेनी, हरक सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, बेटे के डीएनए टेस्ट और CBI जांच की मांग

    जेनी उर्फ इंदिरा देवी ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने और मामले की सीबीआई…

    केदारनाथ: दिवाली पर भव्य सजा बाबा केदार का दरबार, 20 कुंतल फूलों से सजा धाम, भैरवनाथ मंदिर के कपाट हुए बंद

    दीपावली के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम को करीब 18 से 20 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। बाबा केदार के दरबार और मंदिर परिसर की भव्य सजावट श्रद्धालुओं…