हल्द्वानी: हकीम के पास इलाज कराने गई महिला की मौत, मालिश के दौरान पहलवान ने मोड़ी गर्दन, हुई मौत

हल्द्वानी शहर के रामपुर रोड स्थित ईको टाउन निवासी मीनाक्षी (21) की शनिवार सुबह 9:30 बजे कालाढूंगी रोड स्थित हकीम के यहां मालिश के दौरान गर्दन मोड़े जाने से मौत हो गई। उनके पति रामचरण उन्हें ई-रिक्शा से बेस अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मीनाक्षी मूल रूप से पिथौरागढ़ के टिम्टा गांव की रहने वाली थीं। परिजनों ने हकीम के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

हल्द्वानी निवासी मनोज टम्टा ने बताया कि वह मीनाक्षी के बहनोई हैं। बताया कि मीनाक्षी पिछले करीब तीन माह से गर्दन में दर्द की समस्या से परेशान थीं। सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में उनका इलाज चल रहा था। किसी व्यक्ति ने उन्हें कालाढूंगी रोड पर गुरुद्वारे के समीप स्थित हकीम के पास जाने की सलाह दी। बताया कि शनिवार सुुबह पति और बच्चों को लेकर वह हकीम की दुकान पर पहुंचीं। आरोप है कि हकीम ने मीनाक्षी की मालिश शुरू की। इसी दौरान उसने उनकी गर्दन को जोर से मोड़ दिया। गर्दन मोड़े जाने के बाद मीनाक्षी बचाव-बचाव चिल्लाते हुए विरोध किया, लेकिन इसके तुरंत बाद वह बेसुध हो गईं। इससे अफरा-तफरी मच गई। पति रामचरण आनन-फानन में उन्हें ई-रिक्शा से बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मीनाक्षी को मृत घोषित कर दिया।

 

चार वर्ष पहले हुई थी शादी, दो छोटे बच्चे हैं
मीनाक्षी के पति रामचरण निजी कंपनी में कार्यरत हैं। मीनाक्षी के डेढ़ और ढाई वर्ष आयु के दो बेटे हैं। पति कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं। दोनों छोटे बच्चे जिन्होंने अब तक होश भी नहीं संभाला, उनके सिर से ममता का आंचल हमेशा के लिए छिन गया।

शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, मौत का कारण रिपोर्ट से पुष्ट होगा। परिवार ने हकीम पर लापरवाही का आरोप लगाया है, लेकिन अब तक कोई तहरीर नहीं दी है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -हरबंस सिंह, एसपी सिटी

और पढ़े  उत्तराखंड: जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी भाजपा, 2022 में लड़ा था चुनाव
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…