खटीमा: जंगल में मशरूम बीनने गई महिला को हाथी ने पटककर मार डाला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

खटीमा के श्रीपुर बिचवा गांव की 55 वर्षीय देवकी राणा को शुक्रवार को हल्द्वानी वन प्रभाग के सेनापानी जंगल में एक हाथी ने कुचलकर मार डाला। यह घटना तब हुई जब देवकी राणा जानवरों के लिए चारा और जंगली मशरूम बीनने गई थीं। वन विभाग और बनबसा थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

देवकी राणा पत्नी जवाहर सिंह राणा गांव के अन्य लोगों के साथ सेनापानी के जंगल में गई थीं। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अचानक एक हाथी ने देवकी पर हमला कर दिया। हाथी ने देवकी राणा को जमीन पर पटककर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।

मृतका के पुत्र ने तत्काल वन विभाग की चौकी में इसकी सूचना दी। इस पर शारदा रेंज, हल्द्वानी वन प्रभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। साथ ही बनबसा थाना (चंपावत) के पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए।
किलपुरा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी कैलाश गुणवंत ने बताया कि यह घटना जुबलीगंज बीट, कंपार्ट नंबर दो, सेनापानी, शारदा रेंज की है। मृतका खटीमा के श्रीपुर बिचवा गांव की रहने वाली थीं। पुलिस और वन कर्मियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
और पढ़े  कोटद्वार: कोटड़ीढांग में महिला को निवाला बनाने वाला गुलदार किया ट्रैंकुलाइज, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
  • Related Posts

    उत्तराखंड बोर्ड: चार जिलों में एक भी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्र नहीं, 435 केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं

    उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया में चार जिले ऐसे हैं जिनमें 435 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। खास बात है…

    उत्तराखंड: अनुरोध के बाद अब धारा-27 के तहत होंगे शिक्षकों के तबादले, तीन हजार से अधिक ने किया आवेदन

    शिक्षा विभाग में तबादला एक्ट की धारा-27 के तहत तबादलों के लिए बड़ी संख्या में शिक्षकों ने आवेदन किए हैं। अब तक तीन हजार से अधिक शिक्षक स्थानांतरण के लिए…