रामनगर: जंगल में हाथी का शव मिला, दो किलोमीटर तक हाथियों के लड़ने की आवाज आई

रामनगर वन प्रभाग की कोटा रेंज स्थित दक्षिण पाटकोट बीट में गश्त के दौरान एक हाथी का शव मिला। सूचना पर पशु चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। प्रथम दृष्टया हाथी के शरीर से दूसरे हाथी के साथ संघर्ष होने का पता चला है।

जानकारी के अनुसार, कोटा रेंज में बृहस्पतिवार देर रात करीब दो किलोमीटर तक हाथियों के लड़ने की आवाज आई। डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया ने बताया कि सुबह टीम ने जंगल में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान एक हाथी का शव मिला। शव का मौके पर ही उसका पोस्टमार्टम किया गया।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर आपसी संघर्ष होने का पता चला। देर रात दो हाथियों के बीच काफी देर तक संघर्ष हुआ। संघर्ष के दौरान दोनों हाथी एक-दूसरे पर हमला करते हुए आगे बढ़ते रहे। इस दौरान एक हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि हाथी की मौत आपसी संघर्ष में दूसरे हाथी के दांत लगने से हुई है। वन विभाग की ओर से नियमानुसार पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव को नष्ट कर दिया है। बताया कि आपसी संघर्ष के जुड़े साक्ष्य का पता लगाया जा रहा है।
और पढ़े  लालकुआं: लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ, CM धामी ने प्रहलाद सिंह मेहरा के परिजनों को किया सम्मानित
  • Related Posts

    हरिद्वार- कार्तिक पूर्णिमा स्नान आज: हरिद्वार हरकी पैड़ी समेत घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

    कार्तिक पूर्णिमा का पर्व हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व रखता है। कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि पर देशभर में श्रद्धालु पूजा-पाठ, दीपदान और दान-पुण्य करते हैं। इस दिन पवित्र…

    हल्द्वानी- किशोरी से दुष्कर्म मामला: होटल त्रिशूल पर चला बुलडोजर, रसोई और स्टोर का हिस्सा ध्वस्त

    हल्द्वानी के मुखानी कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल त्रिशूल पर मंगलवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। कार्रवाई में होटल के रसोईघर और स्टोर के हिस्से को ध्वस्त किया गया। प्रशासन के…