अयोध्या- पर्यावरण दिवस पर 85 शक्ति केंद्रों पर भाजपाईयों ने लगाए गए पौधे

 

 

अयोध्या विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अयोध्या महानगर द्वारा पौधरोपण अभियान चलाया गया। महानगर के सभी 85 शक्ति केंद्रों के क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने फलदार, छायादार, औषधीय एवं सजावटी पौधों का रोपण किया। साथ ही पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी स्थानीय कार्यकर्ताओं को सौंपी गई, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

अभियान के अंतर्गत नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने करियप्पा मंडल स्थित सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल परिसर में नीम, अमरूद, अशोक सहित अन्य प्रजातियों के पौधे रोपित किए।

नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ-साथ उसके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक पौधा भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण की नींव तैयार करता है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा सतत अभियान है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अयोध्या के संकल्प को दोहराया गया।

और पढ़े  UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की 'कातिल' ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…