अयोध्या- नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने किए रामलला के दर्शन

Spread the love

 

नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के चेयरमैन एवं नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने अपनी पत्नी निकिता पौडेल के साथ अयोध्या पहुंचे और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उन्होंने भारत और नेपाल की सुख-समृद्धि, शांति एवं आपसी सद्भाव की कामना की।

अयोध्या एयरपोर्ट पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं एलएलसी सुभाष यदुवंश , विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल रामजन्मभूमि परिसर पहुंचा, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की।

दर्शन के उपरांत रबी लामिछाने ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध केवल दो पड़ोसी देशों के नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों को साझा संस्कृति, आस्था, सभ्यता और परंपराएं जोड़ती हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या की यात्रा उनके लिए अत्यंत आध्यात्मिक और भावनात्मक अनुभव रही है।

प्रदेश महामंत्री कहा कि “वसुधैव कुटुंबकम्, शांति, सद्भाव और बंधुत्व हमारी संस्कृति और पहचान है। यही उन्नति और विकास का मूल मंत्र है।” इसी भावना के साथ भारत और नेपाल के मध्य सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में सकारात्मक प्रयास निरंतर जारी हैं। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या भगवान श्रीराम की नगरी होने के साथ-साथ भारत-नेपाल के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों का भी प्रमुख केंद्र है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि रामलला के दर्शन के लिए विश्व के विभिन्न देशों से श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं। नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री का आगमन भारत और नेपाल के पारंपरिक संबंधों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

और पढ़े  हैवानियत: साइकिल टकराने पर मजदूर की ईंट से पीटकर निर्मम हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इस अवसर पर मंडलायुक्त राजेश कुमार, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) बलरामाचारी दुबे, एडीएम प्रोटोकॉल, महंत गोपाल दास महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, सहित अनेक लोगों की मौजूदगी रही।


Spread the love
  • Related Posts

    BJP विधायक से माफी, अब फिर बदला बाल योगी का सुर, बोले- झुका नहीं, बुजुर्ग समझकर जताया था खेद

    Spread the love

    Spread the loveआगरा की  फतेहपुर सीकरी के वर्तमान विधायक चौधरी बाबूलाल पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। जानकारी के मुताबिक मलपुरा में बाल…


    Spread the love

    लखनऊ में पति ने बैंक मैनेजर पत्नी-बहन को मार डाला, फिर लाश के सामने की आत्महत्या

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ में गुरुवार को बड़ी वारदात सामने आई है। पति ने अपनी बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर गया वहां पर बीमार…


    Spread the love