कल दिल्ली मेट्रो चलेगी आधी रात तक: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए समय में बदलाव, जानें किन दर्शकों को मिलेगा लाभ

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने वाले फरीदाबाद के लोगों को वापसी में भी मेट्रो की सुविधा मिलेगी। 30 अक्तूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने मेट्रो सेवाएं आधी रात 12 बजे तक चलाने का फैसला किया है। इससे कार्यक्रम के बाद फरीदाबाद लौटने वाले दर्शकों को सहूलियत होगी।

 

डीएमआरसी के अनुसार, कॉन्सर्ट में 70 हजार दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और गुरुग्राम की रैपिड मेट्रो को छोड़कर दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर परिचालन का समय बढ़ाया जाएगा। यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त फेरे भी लगाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाई जा सकेंगी।

वायलेट लाइन से पहुंचेंगे दर्शक
जेएलएन स्टेडियम मेट्रो स्टेशन वायलेट लाइन पर है। यह लाइन फरीदाबाद के राजा नाहर सिंह स्टेशन से दिल्ली के कश्मीरी गेट तक जाती है। ऐसे में फरीदाबाद से कॉन्सर्ट में जाने वाले दर्शक मेट्रो से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे। डीएमआरसी ने जेएलएन स्टेडियम स्टेशन पर अतिरिक्त कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की व्यवस्था भी की है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा जांच के इंतजाम बढ़ाए जाएंगे। डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि कॉन्सर्ट में आने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए मेट्रो सेवाओं का समय बढ़ाने के साथ अतिरिक्त फेरे चलाने की व्यवस्था की गई है।

और पढ़े  दिल्ली: राजधानी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 1 लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार
  • Related Posts

    दिल्ली-एनसीआर पर ‘अर्नब’ का असर, आसमान में छाए बादल, कई जगह बूंदाबांदी,मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    दिल्ली-एनसीआर पर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर साफ नजर आ रहा है। अर्नब के उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से संपर्क में आने के कारण मौसम में अचानक बदलाव…

    कौन हैं उमा काश्वी? डब्ल्यूपीएल नीलामी में बिकने वाली सबसे युवा खिलाड़ी, घरेलू क्रिकेट में कैसा रहा है करियर?

    उमा काश्वी ने बुधवार को कोच्चि में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 सीजन के लिए हुई मिनी नीलामी के दौरान इतिहास रच दिया। कर्नाटक की रहने वाली उमा को दिल्ली…