अयोध्या- पर्यावरण दिवस पर 85 शक्ति केंद्रों पर भाजपाईयों ने लगाए गए पौधे

 

 

योध्या विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अयोध्या महानगर द्वारा पौधरोपण अभियान चलाया गया। महानगर के सभी 85 शक्ति केंद्रों के क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने फलदार, छायादार, औषधीय एवं सजावटी पौधों का रोपण किया। साथ ही पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी स्थानीय कार्यकर्ताओं को सौंपी गई, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

अभियान के अंतर्गत नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने करियप्पा मंडल स्थित सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल परिसर में नीम, अमरूद, अशोक सहित अन्य प्रजातियों के पौधे रोपित किए।

नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ-साथ उसके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक पौधा भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण की नींव तैयार करता है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा सतत अभियान है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अयोध्या के संकल्प को दोहराया गया।

और पढ़े  CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम
  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…