Views: 28,576
उत्तरप्रदेश विधान परिषद की आगरा खंड शिक्षक और स्नातक सीटों के नतीजों ने साफ कर दिया है कि चुनाव में ऐन वक्त की तैयारी पर वर्षों का जमीनी संघर्ष भारी पड़ता है। लंबे समय से धरातल पर काम कर रहे प्रत्याशियों ने बिना ठोस रणनीति के मैदान में उतरे विरोधियों को पटखनी दे दी।
शिक्षक सीट से मौजूदा एमएलसी व सपा के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने लगातार दूसरी बार जीत का परचम फहराया। भाजपा के हरिकिशोर तिवारी को हार मिली। वहीं स्नातक सीट पर भाजपा के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरुजी ने अपनी सांगठनिक ताकत के बल पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की। सपा के शशांक यादव उर्फ सीटू को बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
आगरा खंड विधान परिषद चुनाव में शिक्षक सीट पर सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की, जबकि स्नातक सीट पर भाजपा के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने सफलता हासिल की। शिक्षकों से निरंतर संवाद, मतदाता बनाने की रणनीति, संगठन का समर्थन और जमीनी तैयारी दोनों सीटों के नतीजों में अहम कारक बनकर उभरे।