अयोध्या- रक्तदान शिविर में 128 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

निरंकारी आश्रम रानोपाली में शुक्रवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शिविर में कुल 152 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 128 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।

रक्तदान शिविर मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विभाग अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। शिविर में उपस्थित चिकित्सकीय टीम ने रक्तदाताओं की जांच कर सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री तेजनरायन पांडेय और पूर्व विधायक खब्बू तिवारी मौजूद रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है और इससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। विभाग अध्यक्ष डीके सिंह ने बताया कि इस तरह के शिविर समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होते हैं। इस दौरान राजीव तिवारी, ऊषा, रेखा सिंह, रागिनी आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  अयोध्या- अयोध्या एयरपोर्ट को मिला अत्याधुनिक ARFF फायर टेंडर
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…