अयोध्या- रिश्वत लेते ग्राम पंचायत अधिकारी राजीव कुमार गिरफ्तार, जन्म प्रमाणपत्र पर रिपोर्ट लगाने के लिए मांगे थे 10000

अयोध्या में सोहावल विकास खंड में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी राजीव कुमार श्रीवास्तव को सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) टीम ने शुक्रवार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद योजनाबद्ध तरीके से की गई।

रौनाही थाना क्षेत्र के चिर्रा मोहम्मदपुर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उनके पुत्र व पुत्री के जन्म प्रमाणपत्र पर रिपोर्ट लगाने की एवज में ग्राम पंचायत अधिकारी की ओर से 10 हजार रुपये की मांग की जा रही है। इस पर उन्होंने विजिलेंस अयोध्या सेक्टर में शिकायत दर्ज कराई।

 

पहले से मौजूद टीम ने गिरफ्तार कर लिया

मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर विजिलेंस टीम ने तय योजना के तहत 24 अप्रैल को शिकायतकर्ता को सुचित्तागंज स्थित आरोपी के किराये के मकान पर शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे भेजा। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, पहले से मौजूद टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान थाना, अयोध्या सेक्टर में सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सतर्कता अधिष्ठान ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी कार्य के बदले रिश्वत मांगता है तो इसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर करें, ताकि भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

 

कई दिन से काट रहे थे चक्कर

पीड़ित ने बताया कि वह कई दिनों से कार्यालय का चक्कर का काट रहे थे। जन्म प्रमाणपत्र पर रिपोर्ट नहीं लगाई जा रही थी। इस पर अधिकारी ने कई बार दौड़ाने के बाद रुपये देने की बात कही। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान, अयोध्या में शिकायत की गई। इसके बाद यह कार्रवाई हुई।

और पढ़े  UP में राज्यसभा चुनाव: BJP ने खरीदा नौंवा पर्चा, बढ़े सपा में सेंधमारी के आसार, अखिलेश के लिए है ये चुनौती

सहायक विकास अधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि छह से अधिक ग्राम पंचायत का कार्यभार देखने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी राजीव श्रीवास्तव को टीम गिरफ्तार कर मुख्यालय ले गई है।

  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…