अयोध्या- रक्तदान शिविर में 128 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

निरंकारी आश्रम रानोपाली में शुक्रवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शिविर में कुल 152 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 128 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।

रक्तदान शिविर मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विभाग अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। शिविर में उपस्थित चिकित्सकीय टीम ने रक्तदाताओं की जांच कर सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री तेजनरायन पांडेय और पूर्व विधायक खब्बू तिवारी मौजूद रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है और इससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। विभाग अध्यक्ष डीके सिंह ने बताया कि इस तरह के शिविर समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होते हैं। इस दौरान राजीव तिवारी, ऊषा, रेखा सिंह, रागिनी आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  UP- एटीएस ने संदिग्ध आतंकियों की मांगी कस्टडी रिमांड, अमृतसर से गिरफ्तार किए गए थे 4 आतंकी
  • Related Posts

    बरेली: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज शहर में, भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित, देखें रूट डायवर्जन प्लान

    उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के दौरे के चलते बरेली में बुधवार को भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को डायवर्जन प्लान जारी कर दिया…

    अयोध्या- शुभ मुहूर्त से पहले ही शुरू हुई अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा, रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाब

           धर्मनगरी अयोध्या में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। 14 कोसी परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। शुभ मुहूर्त से…