Noida-: हिमांशु की डायरी में मिला नोएडा हिंसा का ब्लू प्रिंट, कॉलेज के छात्रों का करता था ब्रेनवॉश

Spread the love

श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस व एसटीएफ की जांच में पता चला है कि मामले में दिल्ली से गिरफ्तार हिमांशु ठाकुर के घर से डायरी मिली है। इसमें नोएडा हिंसा का ब्लू प्रिंट है। इसके अलावा कई राज्यों में होने वाले आंदोलनों का भी जिक्र है। एसटीएफ अधिकारियों का कहना है, इस डायरी से कई अहम जानकारी मिली है।

एसटीएफ ने तमिलनाडु से मास्टरमाइंड आदित्य आनंद को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद 19 अप्रैल को सहयोगी हिमांशु को गिरफ्तार किया गया था। हिमांशु मूलरूप से उधमसिंह नगर का है और मजदूर बिगुल दस्ता के लिए काम करता है। हिमांशु के शालीमार गार्डेन स्थित घर से डायरी मिली है। इसमें नोएडा हिंसा का ब्लू प्रिंट था।

एसटीएफ की जांच में पता चला है कि हिमांशु व इसके साथी दिल्ली विवि से लेकर अन्य कॉलेज व विश्वविद्यालयों में छात्रों का ब्रेनवॉश करते थे। छात्रों के पीछे ये लोग और इनका संगठन लग जाता था और उन्हें आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित करता था। इस तरह से इन लोगों ने कई छात्रों को नोएडा व अन्य शहरों में हुए श्रमिक आंदोलनों में जोड़ा। नोएडा में भी कई छात्रों को लेकर ये लोग आए थे।

 

 


Spread the love
और पढ़े  UP- प्रदेश के इन 25 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, इन शहरों के लिए जारी हुआ ऑरेंज और रेड अलर्ट
  • Related Posts

    अंत: प्रेमी जोड़े ने एक साथ दी जान, 7 माह पहले हुआ विवाह, बेटी का चेहरा देखने तक न आए माता-पिता

    Spread the love

    Spread the love प्रेम विवाह के बाद सामाजिक और पारिवारिक चुनौतियों के बीच जीवन शुरू करने वाले रितेश और पूजा की खुदकुशी ने इलाके को झकझोर दिया है। बृहस्पतिवार को…


    Spread the love

    एक साथ बुझे 2 घरों के चिराग: पति के बाद इकलौते बेटे का सहारा भी छिना, इरशाद को लिया था गोद, दो दोस्तों की मौत

    Spread the love

    Spread the love हरियाणा के मुरथल में जन्मदिन मनाकर लौट रहे छह दोस्तों को खुशियां मातम में बदल गई। बृहस्पतिवार तड़के दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बागपत स्थित ट्योढ़ी गांव के…


    Spread the love