फोन पर सैन्यकर्मी पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

 

 

रेली के कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर में किराये पर रह रही महिला ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। कश्मीर में तैनात सैन्यकर्मी पति की सूचना पर कैंट पुलिस ने पहुंचकर शव सील कराया। पुलिस को पति ने बताया कि विवाहेत्तर प्रेम संबंध को लेकर दोनों का फोन पर विवाद हुआ था। पुलिस ने महिला के मायके वालों को भी बुलाया है।

 

कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि शाहजहांपुर जिले के खुदागंज थाने के कपूरपुर निवासी हृदेश गंगवार भारतीय सेना में कार्यरत हैं। वर्तमान में वह गुलमर्ग, कश्मीर में तैनात हैं। उन्होंने दोपहर करीब चार बजे कैंट इंस्पेक्टर को कॉल करके बताया कि कांधरपुर में किराये पर रहने वाली उनकी पत्नी आकांक्षा गंगवार ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी है।

पांच वर्षीय बेटी बोली- मम्मी आवाज नहीं दे रही 
बताया कि हरदेवी के यहां वह किराये पर रहती थीं। मौके पर पहुंची पुलिस को आकांक्षा अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे कुंदे से लटकी मिलीं। मकान मालिक हरदेवी ने बताया कि आकांक्षा की पांच वर्षीय बेटी प्रिंसा ने उन्हें बताया कि मम्मी आवाज नहीं दे रही हैं। हरदेवी ने ऊपर जाकर देखा तो आकांक्षा फंदे पर लटकी थी और दरवाजा खुला था। उन्होंने अपने पुत्र नरेंद्र के जरिये आकांक्षा के पति हृदेश को जानकारी दी।

पति ने पुलिस को बताई ये बात
इंस्पेक्टर के मुताबिक उन्हें हृदेश ने बताया कि उनकी शादी नौ फरवरी 2020 को हुई थी। यह भी बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर आकांक्षा की अनैतिक प्रेम संबंध को लेकर उनसे कहासुनी हुई थी। इसके बाद आकांक्षा ने कॉल रिसीव नहीं की। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतका के परिजन अभी तक नहीं पहुंचे हैं। उनसे बातचीत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  पद्मश्री प्रो. टीके लहरी को मारा थप्पड़: एसोसिएट प्रोफेसर ने गाली दी, निदेशक-एमएस ने जाना हाल
  • Related Posts

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…

    यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में

    बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने अपने खिलाफ हुई साजिश में कुछ पार्टी पदाधिकारियों की भूमिका का जिक्र किया। सूत्रों…