घर में ही चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 3 महिलाओं समेत सात गिरफ्तार

थाना बन्नादेवी क्षेत्र के रसलगंज इलाके में बृहस्पतिवार को पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। यहां एक घर में चल रहे कथित ओयो होटल की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापामारी के दौरान वहां से तीन महिलाओं, तीन पुरुषों और होटल संचालक समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रसलगंज क्षेत्र के एक मकान में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इसके बाद सीओ बन्नादेवी धनंजय सिंह के निर्देशन में एक पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान में छापा मारा। इस दौरान कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवतियां मिले, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें होटल संचालक सत्येंद्र कुमार निवासी रसलगंज, नवनीत निवासी देहली गेट, संतोष व विनय निवासी हाथरस गेट शामिल है।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि पकड़ी गई युवतियां मुरादाबाद, एटा और हाथरस की रहने वाली हैं। यहां से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। एसपी सिटी ने बताया कि मकान को ओयो होटल की तरह इस्तेमाल कर ग्राहकों को बुलाया जाता था और यहां देह व्यापार कराया जा रहा था। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़े  UP- वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित का है लखनऊ से सीधा संबंध, इस कॉलेज से पूरी की पढ़ाई, पिता रहे हैं शिक्षक
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…