UP Board 10th-12th Result:- 10वीं में 90.40% तो इंटर में 80.38 फीसदी बच्चे पास, लड़कियों ने बाजी मारी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं के नतीजे आखिरकार घोषित कर दिए गए हैं, जिसका लाखों छात्रों को लंबे समय से इंतजार था। इस परिणाम के साथ ही छात्रों की मेहनत का फल सामने आ गया है।

 

देखें टॉपर्स

रैंक नाम जिला प्रतिशत
1 कशिश वर्मा सीतापुर 97.83%
1 अंशिका वर्मा बाराबंकी 97.83%
2 अदिति बाराबंकी 97.50%
3 अर्पिता सीतापुर 97.33%
3 ऋषभ साहू झांसी 97.33%
3 परी वर्मा बाराबंकी 97.33%

हाईस्कूल परीक्षाफल टॉपर्स

यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 में कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार प्रथम स्थान पर कशिश वर्मा और अनशिका वर्मा रहीं, जिन्होंने 97.83% अंक प्राप्त किए। द्वितीय स्थान पर अदिति ने 97.50% अंक हासिल किए। वहीं तृतीय स्थान पर अर्पिता, ऋषभ साहू और परी वर्मा ने 97.33% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन सभी विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन सफलता हासिल कर अपने-अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है।

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आखिरकार घोषित कर दिए गए हैं। लंबे इंतजार के बाद छात्रों का रिजल्ट अब जारी हो चुका है। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक के जरिए आसानी से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

UP Board Result 2026: पिछले साल टॉप-10 में 30 विद्यार्थी

पिछले साल इंटरमीडिएट की टॉप-10 सूची में कुल 30 छात्रों ने जगह बनाई थी। इसमें पहले स्थान पर एक छात्र रहा, दूसरे स्थान पर चार छात्र, तीसरे और चौथे स्थान पर एक-एक छात्र, जबकि पांचवें स्थान पर दो छात्रों ने स्थान हासिल किया।

और पढ़े  UP- आजम खां की गिरफ्तारी के खिलाफ इलाहाबाद HC में सुनवाई जारी, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने रखा पक्ष
  • Related Posts

    बरेली: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज शहर में, भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित, देखें रूट डायवर्जन प्लान

    उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के दौरे के चलते बरेली में बुधवार को भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को डायवर्जन प्लान जारी कर दिया…

    अयोध्या- शुभ मुहूर्त से पहले ही शुरू हुई अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा, रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाब

           धर्मनगरी अयोध्या में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। 14 कोसी परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। शुभ मुहूर्त से…