ऋषिकेश Accident: बेकाबू कार ने 2 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर हुई मौत,मचा कोहराम

 

गूलरघाटी-नकरौंदा मार्ग पर स्थित भद्रकाली माता मंदिर के पास एक हृदयविदारक घटना घटी है। यहां एक दो वर्षीय मासूम बच्चा तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। कार से कुचल जाने के कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

 

सूचना मिलते ही हर्रावाला पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को दुर्घटना हर्रावाला पुलिस चौकी के गूलरघाटी माता भद्रकाली मंदिर के पास हुई। हर्रावाला पुलिस के प्रभारी विजय थपलियाल ने बताया कि दोपहर 12:30 के आसपास एक कार गूलरघाटी में कुछ सवारियों को लेने पहुंची थी।

सवारियां लेकर जैसे ही कार सड़क पर पहुंची तो दो साल का बच्चा चपेट में आ गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि कार से कुचलने से प्रवीण (2) पुत्र रामलाल निवासी हाल निवास गूलरघाटी मूल निवास बिहार के रूप में हुई है।

बताया कि कार चालक को सड़क पर आता बच्चा दिखाई नहीं दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां दिहाड़ी मजदूरी करती है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  देहरादून: युवक की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उजाड़ दिया अपना सुहाग, दोनों गिरफ्तार
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…