बिहार- बदल रहे समीकरण: नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन, कौन बनेगा मुख्यमंत्री, क्या किसी महिला नेता को मौका दे सकता है एनडीए?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार की सत्ता से दिल्ली भेजने में भारतीय जनता पार्टी कामयाब रही। नवंबर में हुए चुनाव भले ही नीतीश कुमार के चेहरे पर एनडीए को जीत मिली थी, लेकिन अब वह चेहरा राज्यसभा जा रहा है। 2005 से 2025 तक विभिन्न परिस्थितियों में मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने 10 बार शपथ ली थी। अब वह राज्यसभा के लिए नामांकन कर रहे हैं। आइए जानते हैं, कब-कब मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश ने शपथ ली और अब आगे कौन-सा चेहरा सामने आएगा?

 

कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री, महिला चेहरे की भी चर्चा
भारतीय जनता पार्टी 2014 के बाद से लगातार चौंकाने वाला काम करती रही है, खासकर चेहरे को लेकर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन को लाने के फैसले के बाद अब नीतीश कुमार को राज्यसभा का रास्ता दिखाने के रूप में नया चौंकाने वाला फैसला सामने आ चुका है। ऐसे में 2020 चुनाव के पहले चल रहे भाजपा नेता और केंद्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय या 2025 चुनाव के पहले चर्चा में रहे सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, इसकी गारंटी देता हुआ कोई सामने नहीं आ रहा है। राज्यसभा चुनाव के लिए नितिन नवीन का नाम आने के पहले उनके भी बिहार सीएम बनने की चर्चा थी। बीच में भाजपा कोटे की मंत्री श्रेयसी सिंह का भी नाम उभरा था। अब देखना है कि इन नामों में से कोई रहता है या कोई चौंकाने वाला ही चेहरा सामने किया जाता है।

और पढ़े  बिहार में गंडक नदी का कहर: तड़के तीन बजे रिंग बांध टूटा, 3 दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
  • Related Posts

    बिहार में गंडक नदी का कहर: तड़के तीन बजे रिंग बांध टूटा, 3 दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

    पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज प्रखंड में गंडक नदी के दबाव के बीच सरेया पंचायत के पांडेय टोला के पास मंगलवार की अहले सुबह करीब तीन बजे रिंग बांध टूट…

    बिहार: परिचारी अभ्यर्थियों का आंदोलन, सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे, जेपी गोलंबर पर पुलिस ने रोका तो करने लगे हंगामा

    पटना में मंगलवार को बिहार परिचारी संघ के अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे है। बिहार कार्यालय परिचारी (विशिष्ट) समूह-‘घ’ के अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान के गेट नंबर-10…