मानवता तार-तार: नाले में पड़ा नवजात का शव, कुत्तों ने नोच-नोचकर खाया,; दिल दहला देगा ये मामला

दरभंगा स्थित DMCH परिसर में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। बीती रात अस्पताल के न्यू सर्जिकल भवन के सामने स्थित नाले में एक नवजात का शव पड़ा मिला, जिसे आवारा कुत्ते नोच रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात नाले के पास कुत्तों का झुंड मंडराता दिखा। लोगों ने पास जाकर देखा तो नवजात का शव खुले में पड़ा था और कुत्ते उसे नुकसान पहुंचा रहे थे। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और बेंता थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व अन्य कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल परिसर में बायोमेडिकल वेस्ट का उचित निस्तारण नहीं होता। आशंका जताई जा रही है कि मृत नवजात को बायोवेस्ट के साथ फेंका गया होगा, जहां से कुत्ते उसे खींचकर नाले तक ले आए। गौरतलब है कि DMCH के आसपास कई निजी क्लिनिक और नर्सिंग होम संचालित हैं। पूर्व में भी खुले में मेडिकल वेस्ट फेंके जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं।

इस संबंध में DMCH के उपाधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही शव के निस्तारण की व्यवस्था की गई है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए राज्य सरकार की अधिकृत एजेंसी कार्यरत है।

और पढ़े  बिहार: परिचारी अभ्यर्थियों का आंदोलन, सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे, जेपी गोलंबर पर पुलिस ने रोका तो करने लगे हंगामा
  • Related Posts

    बिहार में गंडक नदी का कहर: तड़के तीन बजे रिंग बांध टूटा, 3 दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

    पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज प्रखंड में गंडक नदी के दबाव के बीच सरेया पंचायत के पांडेय टोला के पास मंगलवार की अहले सुबह करीब तीन बजे रिंग बांध टूट…

    बिहार: परिचारी अभ्यर्थियों का आंदोलन, सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे, जेपी गोलंबर पर पुलिस ने रोका तो करने लगे हंगामा

    पटना में मंगलवार को बिहार परिचारी संघ के अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे है। बिहार कार्यालय परिचारी (विशिष्ट) समूह-‘घ’ के अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान के गेट नंबर-10…