बिहार: नाव हादसे में मृत बच्चों के परिजनों से मिले चिराग पासवान, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने का दिया भरोसा

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार को बिहार के वैशाली जिले में नाव पलटने की घटना में जान गंवाने वाले बच्चों के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले में जिम्मेदारी तय की जाएगी और लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

चिराग पासवान ने अपने लोकसभा क्षेत्र हाजीपुर के अंतर्गत आने वाले रामपुर श्यामचंद गांव का दौरा किया। इस गांव के 13 बच्चों की हादसे में मौत हुई थी। सभी मृतकों की उम्र 15 वर्ष से कम थी, जिनमें नौ लड़कियां थीं।

परिजनों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में पासवान ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि मंगलवार को जिस नाव का इस्तेमाल किया गया था, वह क्षतिग्रस्त थी। इसके बावजूद प्रशासन ने ग्रामीणों के अनुरोध के बाद भी गांव को नई नाव उपलब्ध नहीं कराई। उन्होंने कहा कि यह अस्वीकार्य है। यह भी हैरान करने वाली बात है कि सूर्यास्त के काफी देर बाद इतनी बड़ी संख्या में बच्चों को नाव पर सवार होने की अनुमति कैसे दी गई।

 

हाजीपुर के सांसद ने कहा कि जिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। मुझे जो जानकारी मिली है, उसे मैं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साझा करूंगा। पासवान ने जिला प्रशासन से संबंधित थाने के थाना प्रभारी और अंचल अधिकारी की ओर से हुई संभावित लापरवाही की भी जांच करने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने का आग्रह किया।

और पढ़े  वैशाली नाव हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: राघोपुर के अंचल अधिकारी दीपक कुमार हटाए गए, पातेपुर सीओ को मिला प्रभार
  • Related Posts

    वैशाली नाव हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: राघोपुर के अंचल अधिकारी दीपक कुमार हटाए गए, पातेपुर सीओ को मिला प्रभार

    बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर के रामपुर श्यामचंद गांव में नाव डूबने से 13 मासूम बच्चों की मौत के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इस दर्दनाक…

    बिहार: गैस रिसाव के बाद लगी भीषण आग, दो मासूम बच्चों की मौत, 17 लोग झुलसे, कई गोरखपुर रेफर

    बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में गैस रिसाव के बाद आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस भीषण दुर्घटना में दो मासूम बच्चों…