Bihar: पश्चिम एशिया के हालात पर संजय झा ने जताई चिंता, कहा…

इस्राइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले के बाद पश्चिम एशिया में स्थिति गंभीर है। कई सारे भारतीय नागरिक मध्य पूर्व के अलग-अलग देशों में फंसे हुए हैं। ऐसी स्थिति में जदयू नेता संजय कुमार झा ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में  तेजी से बदलते हालात को लेकर मैं गहरी चिंता व्यक्त करता हूं। दुबई, अबू धाबी और आसपास के क्षेत्रों में रह रहे भारतीयों, खासकर बड़ी संख्या में मौजूद बिहारवासियों की सुरक्षा को लेकर लगातार फोन कॉल प्राप्त हो रहे हैं।

 

माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर मैंने कुछ समय पहले डॉ. एस. जयशंकर से बात की। उन्होंने बताया कि भारत सरकार क्षेत्र के विभिन्न देशों की सरकारों के साथ लगातार संपर्क में है और वहां स्थित भारतीय दूतावास बिहार के लोगों तथा व्यापक भारतीय समुदाय की सुरक्षा और कुशल-क्षेम सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। माननीय विदेश मंत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने स्वयं इन देशों के अधिकारियों से बातचीत की है।

मैं वहां रह रहे सभी लोगों से अपील करता हूँ कि वे घरों के भीतर सुरक्षित रहें, सतर्कता बरतें और आधिकारिक परामर्शों का पालन करें। स्थिति सामान्य होते ही सरकार आवश्यक और त्वरित कदम उठाएगी।

और पढ़े  बिहार: परिचारी अभ्यर्थियों का आंदोलन, सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे, जेपी गोलंबर पर पुलिस ने रोका तो करने लगे हंगामा
  • Related Posts

    बिहार में गंडक नदी का कहर: तड़के तीन बजे रिंग बांध टूटा, 3 दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

    पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज प्रखंड में गंडक नदी के दबाव के बीच सरेया पंचायत के पांडेय टोला के पास मंगलवार की अहले सुबह करीब तीन बजे रिंग बांध टूट…

    बिहार: परिचारी अभ्यर्थियों का आंदोलन, सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे, जेपी गोलंबर पर पुलिस ने रोका तो करने लगे हंगामा

    पटना में मंगलवार को बिहार परिचारी संघ के अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे है। बिहार कार्यालय परिचारी (विशिष्ट) समूह-‘घ’ के अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान के गेट नंबर-10…