आज से CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, पहले दिन पश्चिम चंपारण के लोगों को देंगे बड़ी सौगात

Spread the love

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज से समृद्धि यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। यात्रा के पहले दिन वह पश्चिम चम्पारण के लोगों को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। पश्चिम चंपारण में वह 153 करोड़ रुपये की लागत से 125 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जबकि 29 करोड़ रुपये की लागत से 36 योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। इन योजनाओं से जिले में आधारभूत संरचना, जनसुविधाओं और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र का भी स्थलीय निरीक्षण करेंगे। यहां वे औद्योगिक विकास, निवेश की संभावनाओं और स्थानीय रोजगार सृजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

 

मुख्यमंत्री की इस यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल पर सभी विभागों को अलर्ट मोड में रखा गया है। समृद्धि यात्रा के जरिए मुख्यमंत्री सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के साथ-साथ जनता से सीधा संवाद भी करेंगे। इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यात्रा पर निकलने के संबंध में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, मुख्यमंत्री के दौरे के समय संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव या सचिवों को स्थल पर उपस्थित रहना होगा। समीक्षा बैठक में पुलिस महानिदेशक सहित सभी महत्वपूर्ण विभागों के आला अफसर मौजूद रहेंगे। विशेष परिस्थितियों में ही विभाग के दूसरे वरिष्ठतम अधिकारी को बैठक में शामिल होने की अनुमति दी गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने स्पष्ट रूप से सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिया है कि वे समय रहते यात्रा की तैयारी पूरी कर लें। उन्होंने समीक्षा बैठक से पहले विभागीय सचिवों को अपने विभागों की योजनाओं की पूर्व समीक्षा करने को कहा है ताकि मुख्यमंत्री के सामने सटीक जानकारी पेश की जा सके।

और पढ़े  Bihar: बिहार के छात्रों के लिए CM सम्राट की चार बड़ी घोषणाएं, शिक्षा-परीक्षा व्यवस्था में बदलाव होंगे

 

जानिए, मुख्यमंत्री कहां-किस जिले में पहुंचेंगे?
16 जनवरी को नेपाल सीमा से सटे पश्चिम चंपारण से नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा शुरू हो रही है। उधर से वह 17 जनवरी को पूर्वी चंपारण जाएंगे। रविवार को विश्राम के बाद 19 जनवरी को सीतामढ़ी-शिवहर, 20 को गोपालगंज, 21 को सीवान, 22 को सारण, 23 को मुजफ्फरपुर और 24 को वैशाली की यात्रा कर पटना लौटेंगे। इस दौरान वह दिसंबर 2024 की प्रगति यात्रा में शुरू कराई योजनाओं और सात निश्चय योजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे। उद्घाटन-शिलान्यास आदि के साथ जन-संवाद और समीक्षा बैठकें भी करेंगे, जैसा हर यात्रा में करते रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री को मीडिया से रखा जाता है दूर
नीतीश कुमार मीडिया से बहुत मुखातिब नहीं होते। मिलना तो असंभव है। इंटरव्यू तो दूर, सरकार की ओर से जारी होने वाला वीडियो भी आवाज हटाकर (म्यूट कर) जारी किया जाता है। यह सब अपनी जगह है। वह बयान से जवाब नहीं देते। 2023 के बाद से यह प्राय: बंद है। मीडियाकर्मियों को मुख्यमंत्री तक पहुंचने नहीं दिया जाता है। इसके कारण सवाल उठता रहा है, लेकिन जवाब देने कभी कोई सामने नहीं आता। चाणक्य इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिकल राइट्स एंड रिसर्च के अध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा कहते हैं- “मुख्यमंत्री का वीडियो भले ही म्यूट आता है, लेकिन वह एक्शन में हैं और विपक्ष के युवा नेताओं से ज्यादा। मीडिया से दूरी की शिकायत कोई सुनने वाला नहीं, यह घातक है। लेकिन, जनता उनके साथ है।”


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar : ट्रेन में आग की खबर से अफरातफरी, बिहार-झारखंड को जोड़ने वाली कोसी एक्सप्रेस का ब्रेक पैड जला

    Spread the love

    Spread the loveपूर्व-मध्य रेलवे के सहरसा-मानसी रेलखंड स्थित सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह हटिया-कोसी एक्सप्रेस के ब्रेक पैड में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन की…


    Spread the love

    Bihar: जिस सड़क से गुजरते हैं मंत्री-अधिकारी, वहां 28 साल से मंदिर में चल रहा स्कूल

    Spread the love

    Spread the loveबिहार सरकार शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन गया की यह तस्वीर उन दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। गया-बोधगया मुख्य मार्ग पर स्थित…


    Spread the love