बिहार की विवाहिता का झारखंड के जंगल में मिला शव: पति पर जताई थी हत्या की आशंका, 6 दिन बाद सच आया सामने

पटना जिले के पालीगंज की एक विवाहिता का शव झारखंड के जंगल से बरामद हुआ है। परिजनों ने दहेज को लेकर पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए विवाहिता की हत्या की आशंका जताई थी। परिजनों का आरोप है कि पति ने ही उसका अपहरण कर हत्या की है। विवाहिता का शव बरामद होने के बाद परिजनों की आशंका सच साबित होने का दावा किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक विवाहिता का शव झारखंड के चंपारण में सोझा जीटी रोड के जंगल से झारखंड पुलिस ने बरामद किया। मृतका की पहचान पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के खिड़ीमोड़ थाना क्षेत्र के बहेरिया निरखपुर गांव निवासी स्वर्गीय गणेश यादव की पुत्री नीतू के रूप में हुई है। उसकी शादी सिंगोड़ी थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी सुभाष यादव के पुत्र गणेश यादव से हुई थी। बताया जा रहा है कि मृतका की मां मालती देवी ने बीते दिनों 20 सितंबर को सिंगोड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी बेटी नीतू की हत्या की आशंका जताई थी। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दिया था। आवेदन में दहेज को लेकर अपनी बेटी को पति और उसके ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए उसकी हत्या की आशंका जताई गई थी।
नीतू ने फोन के जरिए मां की सूचना दी
मालती देवी की ओर से लगाए गए आरोप और जताई गई आशंका के बाद अब नीतू का शव झारखंड के चंपारण में सोझा जीटी रोड के जंगल से बरामद हुआ है। शव की पहचान नीतू के रूप में हुई है। मालती देवी ने अपने लिखित फर्द बयान में बताया कि उसके पति गणेश यादव नीतू को अपने साथ घर से लेकर गए थे। इसके बाद नीतू ने फोन के माध्यम से अपनी मां को इसकी सूचना दी थी। उसके बाद नीतू और उसके पति का मोबाइल बंद हो गया था।
आज नीतू का शव बरामद होने की सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि जिस आशंका को लेकर उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी, वह सच साबित हुई और पति ने ही उसका अपहरण कर हत्या की घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
और पढ़े  बिहार का मौसम: पटना समेत कई जिलों में हो रही बारिश, पेड़ गिरने से तीन छात्राओं की मौत, कहां पर बाढ़ का खतरा?
  • Related Posts

    प्रशांत किशोर को झटका: जन सुराज के घोषित प्रत्याशी ने टिकट नकारा, किसपर लगाया आरोप? स्वतंत्र लड़ने का एलान

    तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जन सुराज के प्रत्याशी उम्मीदवार भूषण कुमार झा के बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है। भूषण झा ने 25 सितंबर को शहर के…

    बिहार : पुलिस का काम करने लगे अपराधी, क्राइम सीरियल की तरह मौका-ए-वारदात पर नाट्य रूपांतरण का राज खुला

    देश में कहीं कोई बहुत बड़ी आपराधिक वारदात हो तो आरोपी के पकड़े जाने पर जुर्म साबित करने या कोई सुराग नहीं मिल पाने पर- दोनों ही स्थिति में पुलिस…