ऋषिकेश- गोवा बीच में नहाते समय गंगा में बहा युवक, दूसरे को राफ्ट गाइड ने बचाया, खोजबीन जारी

Spread the love

षिकेश के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में डीएम कैंप कार्यालय के समीप गोवा बीच पर रविवार दोपहर गंगा में नहाने के दौरान दिल्ली–नोएडा से आए एक युवक के लापता हो जाने से हड़कंप मच गया। युवक की खोजबीन जारी है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली नोएडा से तीन दोस्त घूमने के लिए तीर्थनगरी पहुंचे थे। दोपहर करीब 3:15 बजे तीनों गोवा बीच पर नहा रहे थे। तभी अचानक दो युवक गंगा के तेज बहाव में बहने लगे। उसी दौरान वहां से गुजर रही एक राफ्ट पर मौजूद गाइड की नजर डूबते युवकों पर पड़ी।

राफ्ट गाइड ने तुरंत साहस दिखाते हुए अपनी नाव से एक युवक को बचा लिया, लेकिन दूसरा युवक तेज धारा में बहकर ओझल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और लापता युवक की खोजबीन शुरू कर दी।

एसडीआरएफ प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि लापता युवक की पहचान पिंटू शर्मा (24 वर्ष) पुत्र विजयपाल शर्मा, निवासी सोरखा, सेक्टर–115 नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) के रूप में हुई है।

उसके साथ मौजूद अन्य दो युवक अक्षय (18 वर्ष) पुत्र नंदराम सिंह, निवासी सेक्टर–35 नोएडा और अभिषेक शर्मा (18 वर्ष) पुत्र राकेश शर्मा बताए गए हैं। एसडीआरएफ की टीम की ओर से देर शाम तक गंगा में सर्च अभियान जारी है। जहां युवक का कही पता नही चला।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- बड़ी खबर: कल से कैंची धाम, भवाली और भीमताल में रहेगा डायवर्जन, टैक्सी-दोपहिया वाहनों पर रोक
  • Related Posts

    रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला उफान पर आ गया। शनिवार रात तेज बहाव में एक बाइक सवार नाले में बह…


    Spread the love