बदरीनाथ धाम- वेद ऋचाओं का वाचन हुआ बंद, 2 दिनों तक गुप्त मंत्रों से होगी भगवान बदरी विशाल की अभिषेक पूजाएं

 

 

पंचपूजा के तीसरे दिन रविवार को बदरीनाथ धाम में खडग पुस्तक पूजन और वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो गया है। दो दिनों तक बदरीनाथ मंदिर में गुप्त मंत्रों से अभिषेक और महाभिषेक पूजाएं की जाएंगी। आज से मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा।

बीते 21 नवंबर से बदरीनाथ मंदिर में पंच पूजाएं शुरू हो गई थीं। पहले दिन गणेश मंदिर के कपाट बंद हुए। उसके बाद आदि केदारेश्वर मंदिर और आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए थे। रविवार सुबह बदरीनाथ भगवान की अभिषेक और महाभिषेक पूजाएं संपन्न की गईं। इसके बाद नित्य पूजाएं हुईं। अपराह्न बाद खडग पुस्तक का पूजन और वेद ऋचाओं का वाचन शीतकाल के लिए बंद कर दिया गया। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने की बीकेटीसी की ओर से तैयारियां चल रही हैं।

 

सोमवार से बदरीनाथ मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया कि पंच पूजा के चौथे दिन सोमवार को माता लक्ष्मी को बदरीनाथ मंदिर में स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। 25 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर बदरीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। खडग पुस्तक पूजन के मौके पर रावल अमरनाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, प्रभारी धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, अमित बंदोलिया, बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, विकास सनवाल आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  अच्छी खबर: हरिद्वार को तीन रेल सेवाओं की सौगात, एक का हुआ विस्तार, 2 के संचालन काे मंजूरी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…