देहरादून: मुंबई से दून आ रही इंडिगो की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सावधानी से कराई लैंडिंग, 186 यात्री थे सवार

 

मुंबई से देहरादून आ रही इंडिगो की फ्लाइट से पक्षी टकरा गया। इससे विमान के अगले हिस्से को क्षति पहुंची है। इस प्लेन में कुल 186 हवाई यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित हैं।

इंडिगो की उड़ान संख्या आईजीओ-5032 एयरबस-320 शाम को मुंबई से देहरादून आ रही थी। एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान के अगले हिस्से से पक्षी टकरा गया। हालांकि शाम करीब 6:30 बजे यह फ्लाइट दून एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गई। इसके बाद इंजीनियरों ने चेक किया तो पता चला कि विमान के अगले हिस्से से पक्षी टकराया है, जिससे उसके अगले हिस्से को नुकसान हुआ है।

 

पैसेंजरों को उतारने के बाद इस विमान को एयरपोर्ट पार्किंग में मरम्मत के लिए खड़ा किया गया है। दून एयरपोर्ट से इस उड़ान से मुंबई जाने वाले हवाई यात्रियों के लिए कंपनी ने दूसरे विमान की व्यवस्था की।


 

रनवे और एयरपोर्ट क्षेत्र का किया निरीक्षण
बर्ड हिट की पुष्टि के बाद एयरपोर्ट कर्मियों ने रनवे और एयरपोर्ट क्षेत्र का निरीक्षण किया लेकिन कहीं भी कोई मृत पक्षी नहीं मिला। इससे साफ है कि एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर कहीं विमान से पक्षी टकराया है। उल्लेखनीय है कि बीते 28 अक्तूबर की शाम छह बजे दून से बंगलूरू जा रही इंडिगो की ही एक उड़ान में टेक ऑफ के समय बर्ड हिट की घटना हुई थी। तब बाएंं इंजन से पक्षी के टकराने से इंजन में तेज आवाज आनी शुरू हो गई थी। कुछ देर बाद इस उड़ान को सुरक्षित दून एयरपोर्ट पर उतारा गया था।

और पढ़े  उत्तराखंड: बदरीनाथ विधानसभा में कहां दिखे विकास कार्य? दो विधायकों ने जमकर खर्ची निधि, काम अभी भी अधूरे

मुंबई से दून आ रही इंडिगो की फ्लाइट के अगले हिस्से से पक्षी टकराया है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। जिस कारण दून से मुंबई जाने वाले हवाई यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की गई है।
– भूपेश चंद्र हंस नेगी, एयरपोर्ट निदेशक

  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…