स्वतंत्रता दिवस पर सीएम का ऐलान उत्तराखंड : अब सरकारी स्कूलों के छात्रों को दिया जाएगा निशुल्क टेबलेट….

Spread the love

आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाये जा रहे 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून की पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। वहीं, उन्होंने कई घोषणाएं भी की। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री आवास और भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री की घोषणा

– प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को मिलेगा निशुल्क मोबाइल टेबलेट।
– दिवंगत पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा के नाम पर सुंदर लाल बहुगुणा प्रकृति संरक्षण पुरस्कार की घोषणा की।
– प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन कर प्रभावी कानून लाएगी सरकार।
– प्रदेश में राज्य भाषा एवं संस्कृति अकादमी की होगी स्थापना।
– प्रदेश में पलायन रोकने के लिए हिम प्रहरी योजना शुरू होगी।
– पौड़ी और अल्मोड़ा को रेल लाइन से जोड़ने की संभावना तलाशी जाएगी। इस मसले पर मुख्यमंत्री जल्द ही प्रधानमंत्री से मिलेंगे।
– स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर को शारीरिक शिक्षा का विश्वविद्यालय बनाने की योजना।
– 25 हजारों लोगों के लिए मकान बनाने की व्यवस्था करने की योजना।


Spread the love
और पढ़े  मोटाहल्दू- छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, खेत में ड्रेस मिलने से मची खलबली, पुलिस तलाश में 
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveश्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व…


    Spread the love

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *