मोटाहल्दू :स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगा निशुल्क नेत्र जांच शिविर ।

देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आई क्यू सुपरस्पेशलिटी आई हॉस्पिटल, हल्द्वानी ने ग्राम पंचायत जयपुर खीमा के प्राथमिक विद्यालय में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया।
भारत के प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना के तहत ग्राम पंचायत जयपुर खीमा के प्राथमिक पाठशाला में 164 लोगों की आंखों की निशुल्क जांच की गई। इनमें से 46 लोगों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। इसके अलावा 18 लोगों में काला मोतियाबिंद भी डिटेक्ट किया गया। 70 लोगों को चश्मे के नंबर दिए गए और कंप्यूटर विजन सिंड्रोम के चश्में 30 लोगों को दिए गए।
आईक्यू अस्पताल के प्रबंधक नवीन चंद्र भट्ट ने बताया कि जो व्यक्ति मोतियाबिंद और काला मोतियाबिंद के मरीज हैं वह व्यक्ति आयुष्मान कार्ड से निशुल्क ऑपरेशन करा सकते हैं।
उक्त शिविर में आईक्यू अस्पताल की टीम में मोहित कुमार, जसवंत कुमार, अजय मसीही व सुरेश चंद्र शामिल थे। जयपुर खीमा की ग्राम प्रधान सीमा पाठक, उपप्रधान राकेश कबड्वाल, आनंद बिरखानी, वार्ड मेंबर उमेश बिरखानी, राहुल पाठक, गौरी शंकर व सामाजिक कार्यकर्ता कीर्ति पाठक आदि ने शिविर में सहयोग किया।

और पढ़े  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए 8 पदों पर भर्ती का मौका, 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…