खत्म हुआ पश्चिमी विक्षोभ का असर, आज से मौसम लेगा यू-टर्न, एक सप्ताह के अंदर 8 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

 

 

उत्तरप्रदेश में विक्षोभ का असर खत्म होते ही शुक्रवार से माैसम में बदलाव देखने को मिला। तीखी धूप और तेज रफ्तार पछुआ की वजह से प्रदेश भर में तपिश भरे माैसम की वापसी देखने को मिली। कई जिलों में पछुआ की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक दर्ज की गई। माैसम साफ होने से धूप की तल्खी बढ़ी और प्रदेश भर में दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़त रिकार्ड की गई।

माैसम विभाग का कहना है कि यूपी में अगले दो सप्ताह तक माैसम शुष्क रहेगा। रूखी पछुआ हवाएं फिलहाल 12 अप्रैल तक चलेंगी। इसके साथ ही अगले एक हफ्ते में प्रदेश भर के औसत तापमान में लगभग 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है।

और पढ़े  UP MLC Chunav-: विधान परिषद की 11 सीटों पर मतदान जारी, लखनऊ में सपा उम्मीदवार ने डाला वोट
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…