मोटाहल्दू- छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, खेत में ड्रेस मिलने से मची खलबली, पुलिस तलाश में 

हल्द्वानी  के मोटाहल्दू क्षेत्र से कक्षा दस की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। छात्रा की स्कूल ड्रेस खेत में बरामद होने के बाद पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुट गए हैं। पुलिस ने तलाश के लिए कई टीमें गठित की हैं।

शक्तिफार्म निवासी सतीश उपाध्याय की बेटी ललिता बृहस्पतिवार को मोटाहल्दू चौराहे स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गई थी। दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर छुट्टी के बाद वह अपनी सहेली के साथ घर के लिए निकली। हाईवे पार करने के बाद सहेली अपने घर चली गई लेकिन ललिता कालिका मंदिर स्थित घर नहीं पहुंची। परिजनों की तलाश के दौरान मदरसन कंपनी के समीप खेत में झाड़ियों के बीच छात्रा की स्कूल ड्रेस पड़ी मिली। सूचना पर एसपी सिटी जगदीश चंद्र, सीओ अमित कुमार सैनी और कोतवाल बृजमोहन सिंह राणा, एसओजी, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड कपड़ों की मदद से स्कूल तक गया जिसके चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी रोका गया। हालांकि सफलता नहीं मिली।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, हालांकि कई कैमरे खराब मिले हैं। फुटेज में छात्रा कपड़े मिलने के स्थान से कुछ पहले तक नजर आई है। कोतवाल बृजमोहन राणा ने बताया कि छात्रा की तलाश के लिए टीमें सक्रिय हैं। हर पहलू से जांच की जा रही है।

डायल 112 की सूचना पर लालकुआं कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। छात्रा की तलाश के लिए टीमें गठित कर जांच शुरू की है। छात्रा को जल्द बरामद किया जाएगा।-डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम

और पढ़े  उत्तराखंड: बदरीनाथ विधानसभा में कहां दिखे विकास कार्य? दो विधायकों ने जमकर खर्ची निधि, काम अभी भी अधूरे
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…