बड़ी खबर – कोरोना महामारी के बीच लगा बड़ा झटका, भारत की सबसे बड़ी सीरिंज बनाने वाली फैक्टरी पर लगा ताला, इस वजह से हुई बंद ?

Spread the love

कोरोना महामारी के बीच जहां स्वास्थ्य संकट मंडरा रहा है वहीं एक निराश करने वाली खबर भी सामने आई है। दरअसल, देश में सीरिंज और सुई की सबसे बड़ी कंपनी हिंदुस्तान सिरिंज एंड मेडिकल डिवाइसेस लिमिटेड (HMD) को बंद करने का फैसला लिया गया है। जानकारी के अनुसार एयर क्वालिटी मैनेजमेंट की ओर से राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण को कम करने के लिए कंपनी के 228  फैक्टरियों को अस्थायी रूप से निलंबित करने के लिए कहा गया है।
हिंदुस्तान सिरिंज एंड मेडिकल डिवाइसेस लिमिटेड (HMD) के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव नाथ ने शुक्रवार को मीडिया को बताते हुए कहा कि हमने अपने कॉम्प्लेक्स में प्रोडक्शन बंद करने का फैसला किया है। नाथ ने कहा कि कंपनी के पास दो दिनों से अधिक का बफर स्टॉक नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सोमवार से दो दिनों के बफर स्टॉक से अधिक सिरिंज का उत्पादन नहीं कर सकते। 1.2 करोड़ सीरिंज का दैनिक उत्पादन सोमवार से उपलब्ध नहीं होगा। इस आंकड़े में एक अन्य संयंत्र में निर्मित 40 लाख सीरिंज शामिल हैं, जिसे एचएमडी ने सोमवार को बंद करने की योजना बनाई है।
कंपनी के एमडी नाथ ने प्रधामनंत्री को पत्र लिखते हुए कहा कि भारत और विश्व स्तर पर पहले से ही सीरिंज की आपूर्ति कम है। संकट और भी बदतर हो गया है क्योंकि हमें स्वैच्छिक आधार पर इकाइयों को बंद करने के लिए कहा गया है। इससे रोजाना 150 लाख सुई और रोजाना 80 लाख सीरिंज का उत्पादन प्रभावित होगा।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: प्रदेश में जनगणना का पहला चरण, राज्यपाल ने स्व-गणना कर किया शुभारंभ
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveश्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व…


    Spread the love

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *