मोटाहल्दू : महिला क्रिकेट उद्धाटन मैच में नैनीताल वॉरियर्स ने जीत दर्ज की

ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा तीन दिवसीय प्रथम गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। आज प्रथम दिवस में ओपनिंग मैच मुरादाबाद नैनीताल की महिला प्रतिभागियों के बीच खेला गया। जिसमें प्रथम मैच के मुख्य अतिथि रहे कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया और विशिष्ठ अतिथि खजान पाण्डेय रहे। प्रथम मैच में नैनीताल वॉरियर्स ने 35 रन से जीत हासिल की दूसरा मैच काठगोदाम और पृथ्वी क्रिकेट एकेडमी हल्द्वानी के बीच हुआ। विदित होकि उक्त टूनामेंट में कुल 8 टीमें प्रतिभाग कर रही है।
संस्था अध्यक्ष गुड्डू बिष्ट ने बताया कि इस टूर्नामेंट का लक्ष्य महिलाओं को आगे प्रोत्साहन करना उन्हें खेलने के लिए एक मैदान प्रदान करना है
इस दौरान संस्था के सभी पदाधिकारियों के साथ संजीव पंत, जसबिंदर भसीन, कुणाल गोस्वामी, तरुण सक्सेना, आदि लोग मौजूद रहे।

और पढ़े  देहरादून - एमबीबीएस फर्जीवाड़ा: एक ही परिवार के 7 लोगों को चार अलग कोटे में दे दिया दाखिला, प्रदीप बहुगुणा ने उठाए सवाल
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…