देहरादून: प्रदेश में जनगणना का पहला चरण, राज्यपाल ने स्व-गणना कर किया शुभारंभ

नगणना के पहले चरण में मकानों की गणना के लिए आज शुक्रवार से प्रदेश में स्वगणना की शुरुआत हो गई है। आप भी पोर्टल पर 33 आसान सवालों का जवाब देकर अपनी स्वगणना कर सकते हैं।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने स्व-गणना की शुरुआत की। शाम पांच बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वगणना करेंगे।

जनगणना निदेशालय की ओर से प्रदेश में 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक भवन स्व गणना का मौका मिलेगा। यह काम जनगणना के पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से होगी। भवन स्व गणना में आपको 33 सवालों का जवाब देना होगा। घर बैठे एंट्री भरने के बाद आपको एक एसई आईडी मिलेगी। जब जनगणना निदेशालय की ओर से प्रगणक आपके घर पहुंचेंगे तो आपको उन्हें वह एसई आईडी देनी है।

 

 

इस आईडी से वह आपका पूरा डाटा अपने सॉफ्टवेयर में ले लेंगे। इसे अपने स्तर से वहीं खड़े होकर सत्यापित करेंगे और अंतिम एंट्री कर देंगे। निदेशक जनगणना इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रगणक 25 अप्रैल से 24 मई के बीच घर-घर जाएंगे।

इन सवालों के देने हैं जवाब

1-भवन नंबर (प्रगणक भरेंगे)
2-मकान नंबर (प्रगणक भरेंगे)
3-मकान के फर्श में प्रयुक्त सामग्री
4-मकान की दीवार में प्रयुक्त सामग्री
5-मकान की छत में प्रयुक्त सामग्री
6-मकान का उपयोग
7-मकान की हालत
8-परिवार क्रमांक
9-परिवार के सदस्यों की संख्या
10-परिवार के मुखिया का नाम
11-परिवार के मुखिया का लिंग
12-अनु.जाति, अनु.जनजाति या अन्य
13-मकान के स्वामित्व की स्थिति
14-मकान में कमरों की संख्या
15-परिवार में विवाहित दंपती संख्या
16-पेयजल का मुख्य स्रोत
17-पेयज स्रोत की उपलब्धता
18-लाइट का मुख्य स्रोत
19-शौचालय की उपलब्धता
20-शौचालय का प्रकार
21-गंदे पानी की निकासी
22-स्नानघर की उपलब्धता
23-रसोईघर, एलपीजी या पीएनजी
24-खाना पकाने का मुख्य ईंधन
25-रेडियो या ट्रांजिस्टर
26-टेलीविजन
27-इंटरनेट सुविधा
28-लैपटॉप या कंप्यूटर
29-टेलीफोन, मोबाइल, स्मार्ट फोन
30-साइकिल, स्कूटर, बाइक
31-कार, जीप, वैन
32-मुख्य अनाज
33-मोबाइल नंबर

और पढ़े  बदरीनाथ धाम: तप्त कुंड में स्नान के समय राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…