कालाढूंगी- एसडीएम ने किताबों की दुकान में मारा छापा, मनमाने दामों पर बिकती मिलीं ड्रेस

 

कालाढूंगी में एसडीएम बिपिन चंद्र पंत के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को बुक सेलरों की दुकानों पर छापा मारा। एनसीईआरटी के अतिरिक्त महंगी किताबें मंगवाने और अभिभावकों से निर्धारित बिक्री दर से अधिक रुपये वसूलने की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान भंडारी बुक डिपो और आनंद बुक डिपो पर स्कूल के मोनोग्राम वाली ड्रेसें मिलीं। सुमसन क्लॉथ हाउस पर पांच निजी स्कूलों के मोनोग्राम वाली ड्रेसें बिकती पाई गईं।

दुकानदारों की ओर से स्कूल ड्रेस बेचने संबंधी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। ड्रेसों पर निर्धारित मूल्य भी अंकित नहीं था और वे मनमाने दामों पर बेची जा रही थीं। अजंता बुक डिपो पर एनसीईआरटी की किताबें और बिना मोनोग्राम वाली स्कूल ड्रेस पाई गईं। कालाढूंगी बंदोबस्ती स्थित कैमरेड्री पब्लिक स्कूल के निरीक्षण में एनसीईआरटी के अतिरिक्त कोई किताब नहीं मिली है। एसडीएम पंत ने मामले में मुख्य शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

पुस्तकों की बिक्री का निरीक्षण किया

कैंची धाम की एसडीएम मोनिका के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने तहसील क्षेत्र के पुस्तक विक्रेताओं और विद्यालयों में पुस्तकों की बिक्री का निरीक्षण किया। टीम ने विशेष रूप से एनसीईआरटी के अतिरिक्त निजी पब्लिशर्स की पुस्तकों की बिक्री की जांच की। एसडीएम मोनिका ने विद्यालयों को निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार ही पुस्तकें बेचने के निर्देश दिए। एसडीएम ने अभिभावकों को नियमों का पाठ भी पढ़ाया।

और पढ़े  रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…